जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया को बिना शर्त रिहा करने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में वामपंथी दलों ने एक दिवसीय धरना किया। डीएम को राष्ट्रपति के नाम आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि देश के अंदर जब से भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है, तब से भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रहा है। कहा कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर झूठा केस दर्ज कराया गया है।
दलित छात्र रोहित को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल आर्य, जिलाध्यक्ष अवधराज सिंह, जिलामंत्री छविनाथ सिंह, आरके शर्मा, कलीम, अशोक कुमार, सीताराम चक्रवती आदि मौजूद रहे।