अपशिष्ट प्रबंधन पर एनसीएल व प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य करेगा। इसके लिए मसौदा तैयार कर लिया गया है। जल्द दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। जानकारी एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव व स्वच्छ भारत अभियान के तहत एनसीएल आसपास के क्षेत्र में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चला रही है। एमओयू के बाद इस अभियान का दायरा बढ़ जाएगा। एनसीएल नगर निगम सिंगरौली के साथ मिलकर अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण, सौंदर्यीकरण व स्वच्छता संबंधी जन जागरण पर नई मुहिम शुरू करेगी। स्वच्छ व सुंदर सिंगरौली अभियान के तहत प्रशासन और एनसीएल की विभिन्न इकाइयां ब्लॉक बी, जयंत, अमलोरी, झिंगुरदा, निगाही, सीडब्ल्यूएस-जयंत और दुद्धीचुआ कोयला क्षेत्र के हर घर से गीला व सूखा कचरा अलग अलग एकत्र करके एक निश्चित स्थान पर जमा करेगी। इससे खाद व अन्य उपयोगी वस्तुएं बनाई जाएंगी। इस कार्य के लिए मध्य प्रदेश स्थित एनसीएल की पांचों कोयला परियोजनाएं नगर निगम के साथ एक समझौता ज्ञापन पर जल्द ही हस्ताक्षर करेंगी।