सोनभद्र। जुगैल थाना अंतर्गत सोन नदी में अवैध खनन की शिकायत पर वन, खनन व एनजीटी की संयुक्त ने निरीक्षण किया। एसडीएम के साथ पहुंची टीम ने बालू खनन क्षेत्र की पैमाइश भी की। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
संयुक्त टीम ने अगोरी किले के समीप स्थित बालू साइट का निरीक्षण किया। सीमा से बाहर जाकर खनन की शिकायत की विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की। नदी के बीच जाकर मशीनों से खनन और प्रवाह रोकने के पहलू को भी खंगाला। राजस्व टीम ने इसकी पैमाइश की। इस कार्रवाई से अन्य साइटों पर भी खलबली मची रही। टीम ने आसपास की काश्तकारी परमिट वाली खदानों का भी हाल जाना गया। ओबरा एसडीएम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर मंगलवार को खदानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इसके बाद पैमाइश की गई। टीम में एनजीटी, राजस्व, खनन एवं वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।