फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोनभद्र में चंदौली के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव मिर्जापुर में फेंका; महिला मित्र ने वारदात को दिया अंजाम

Fri, 27 Mar 2026 10:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Varanasi News: ड्राइवर को डरा-धमकाकर चुप रहने की हिदायत दी गई और उसे पीडीडीयूनगर ले जाकर छोड़ दिया। चालक के जरिये प्रॉपर्टी डीलर के परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शव की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ (नौगढ़वा) गांव में पति और भांजे (बहन के लड़के) के साथ मिलकर महिला मित्र ने चंदौली के प्रॉपर्टी डीलर कुंवर मौर्य (50) की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसके ही वाहन से शव को ले जाकर मिर्जापुर जिले के सिरसी डैम के पास खाई में फेंक दिया। 
विज्ञापन


ड्राइवर को डरा-धमकाकर चुप रहने की हिदायत दी गई और उसे पीडीडीयूनगर ले जाकर छोड़ दिया। चालक के जरिये प्रॉपर्टी डीलर के परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शव की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने बड़े भाई घासी मौर्य की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मिर्जापुर के सिरसी डैम के पास से शव बरामद किया।

चंदौली जिले के धानापुर थाना अंतर्गत लोकुवा बहादुरपुर निवासी घासी मौर्य ने तहरीर दी कि उनके छोटे भाई कुंवर चंदौली के सकलडीहा और मिर्जापुर के लालगंज में किराये का कमरा लेकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। सकलडीहा के ही टिमीलपुरा निवासी रोहित रमन उन्हीं के साथ रहकर उनकी कार चलाता था। 
विज्ञापन

25 मार्च को वह उनके घर आया और बताया कि लालगंज में रहने के दौरान वह अक्सर उसे लेकर घोरावल क्षेत्र के पेढ़ (नौगढ़वा) आते थे। यहां उनका लीलावती के घर आना जाना था। तहरीर में दावा किया गया है कि वह अक्सर पूरी रात वहां रुकते थे। 22 मार्च की शाम छह बजे वह उसे लेकर नौगढ़वा पहुंचे। उन्होंने लीलावती के घर खाना खाया। इसके बाद चालक गाड़ी में आकर सो गया, जबकि कुंवर कमरे में चला गया।

रात पौने एक बजे लीलावती ने आकर गाड़ी का दरवाजा खुलवाया और बताया कि उन्होंने उसके मालिक की हत्या कर दी है। इसी बीच उसका भांजा (उसकी बहन का लड़का) मिर्जापुर के दीपनगर थाना के पड़रिया निवासी चंद्रशेखर उर्फ मखंचू मौर्य बगल वाली सीट पर बैठ गया। जबरिया डिकी खुलवाकर लीलावती, उसके पति साहब लाल ने कुंवर का शव रख दिया। 

इसे भी पढ़ें; लहरतारा गैस कांड: बहन की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे दोनों भाई, नए घर से शादी की थी योजना

उसे डराते-धमकाते हुए सिरसी डैम ले गए। वहां शव को एक पत्थर से बांधा और कुछ दूर आगे ले जाकर एक पुलिया के पास गहरी खाई में फेंक दिया। उसके बाद आरोपी उसे लालगंज ले गए। वहां से चंदौली के पीडीडीयूनगर लेकर पहुंचे। रास्ते भर उसे धमकाते रहे कि किसी को घटना के बारे में बताने पर उसकी भी हत्या कर शव गायब कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिर्जापुर में शव बरामद कर लिया गया है। वहां उसके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बड़े भाई की तहरीर पर दंपती समेत तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्या कैसे और किस रूप में की गई, इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। -राहुल पांडेय, सीओ घोरावल 
 
मेरे भाई के पास दो गाड़ियां थीं। घटना की रात वह नौगढ़वा कार से गए थे। बृहस्पतिवार को उनके ड्राइवर रोहित ने उन्हें जानकारी दी, तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस को घटना के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। -घासी मौर्य, मृतक का बड़ा भाई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें