फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महाकुंभ मेले में झारखंड सीमा पर नजर रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड बॉर्डर पर स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में सोमवार को यूपी और झारखंड के अफसरों ने बैठक की। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। अपराध को रोकने के लिए पुराने अपराधियों की सूची एक-दूसरे को सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के मद्देनजर इलाके से जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। इसके लिए निगरानी की जाएगी, ताकि भीड़ का लाभ लेकर कोई अपराधी सीमा पार न कर सके।
बॉर्डर क्षेत्र में पूर्व की घटनाओं में शामिल रहे बदमाशों पर भी निगाह रखी जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त करेंगी। इस मौके पर झारखंड राज्य के नगर उंटारी सीओ सत्येंद्र नाथ सिंह, इंस्पेक्टर आदित्य नायक, धुरकी इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार, विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, कोन प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें