फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बैठक में नहीं पहुंचे बिजली और वन विभाग के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ पेयजल, पंचम वित्त सहित कुल 14 बिंदुओं पर चर्चा की गई। विद्युत निगम व वन विभाग के कोई अधिकारी कर्मचारी बैठक में नहीं पहुंचे। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मौजूद विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में चल रही योजनाओं को बताया। ताकि योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके। एसीएमओ डॉ. सुमन जायसवाल ने टीबी मुक्त अभियान पर जानकारी दी।
कार्यक्रम संयोजक बीडीओ रामविशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि शौचालय, आवास सहित अन्य योजनाएं सरकार की तरफ से चलाई जा रही है। योजना का लाभ किसी व्यक्ति विशेष को नहीं, बल्कि सभी वर्ग के लोगों में लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें किसी भी तरह की समस्या आती है तो इसे तत्काल मुझे सूचना दें। ताकि निस्तारण किया जा सके। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, गूंजा देवी, सुरेश चंद्र, निरंजन जायसवाल, सुभाष कुमार व सभी सचिव उपस्थित रहे। संचालन बीओपीआरडी धर्मेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें