विण्ढमगंज क्षेत्र के सलैयाडीह में भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक करते आचार्य।
- फोटो : SONBHADRA
सलैयाडीह स्थित मां काली मंदिर में कल्याण मंडप पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक महोत्सव मना। शंकरी पासवान की अध्यक्षता में वृंदावन से आए इस्कॉन भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक किया गया।
कार्यक्रम में महंत पुजारी मायापुर वासी दास और मृदंग वादक शांतनु दास, उद्धार नित्यानंद दास, प्रदीप दास, मधु मंगल दास रहे। महंत ने बताया कि भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करने से मनुष्य को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बताया कि हरे रामा, हरे कृष्णा के रास्ते पर चलकर आप सभी लोग भवसागर को पार करेंगे। संचालन कर रहे मनोज पासवान के नेतृत्व में महाप्रसाद का वितरण किया गया। मनोज जायसवाल, संजय अग्रवाल, दिनेश कुशवाहा, बनारसी राम, शंकर पासवान, खखनू, ज्योति अग्रवाल, मूर्ति देवी, पवन जयसवाल, विनय, कुणाल शेखर सिंह, सत्यम कुमार, बबीता पासवान, किरण जायसवाल आदि मौजूद रहे।