फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में भव्य झांकी सजाई गई। विविध अनुष्ठान हुए। सुंदरकांड और हनुुमान चालीसा का पाठ हुआ। भजन-कीर्तन में श्रद्धालु पूरे दिन डूबे रहे। जगह-जगह भंडारों में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नगर के मेन रोड पर रामअवतार उपवन में स्थित बाल हनुमान मंदिर में निर्मल केडिया के संयोजन और सीएमओ ऑफिस के पास श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पांडेय ने हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार, मंगला आरती और पूजन किया। शीतला मंदिर के पास मेन रोड पर स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से रामजी मोदनवाल के संयोजकत्व में ध्वज यात्रा निकाली गई। काशी से आए डमरु वादकों के डमरू की डमडमाहट से सारा नगर गुंजायमान हो गया। डमरु इस ध्वज यात्रा का आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। यात्रा के दौरान भक्तजन हाथों में भगवा ध्वज लिए प्रभु श्रीराम, बजरंगबली, हनुमान जी का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। दूसरी ओर भजन की धुन पर महिला-पुरुष थिरकते रहे। ध्वज यात्रा के दौरान रथ पर बैठे हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम, माता जानकी एवं राम भक्त हनुमान की झांकी की लोगों ने दर्शन व आरती की। जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। मंदिर में भगवान की दिव्य आरती प्रसाद वितरण आदि का कार्यक्रम हुआ। ध्वज यात्रा में पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक कुमार केसरवानी, संगम गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, अजीत रावत, रामजी मोदनवाल, प्रदीप, सचिन, सानू, राजाराम केसरी, हर्षवर्धन केसरवानी, नीरज केसरी, मनोज, दिलीप, शुभम, साहिल, सत्यम, स्वयं, अशोक, माया देवी, पूनम, ऋषभ केसरी, बबिता, विकास, अंजू, रितेश, सरोज केसरी, संगीता गुप्ता, श्यामा देवी, प्रकाश केसरी, संतोष, सन्नू, शिव शंकर, मंगल, किशोरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें