फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री रेस में जगत और तृप्ति अव्वल

विज्ञापन
एनसीएल में आयोजित क्रास कंट्री स्पर्धा के प्रतियोगी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को एनसीएल निगाही क्षेत्र में प्रथम अंतरक्षेत्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हुई। पुरुषों ने आठ और महिला प्रतिभागियों ने ढाई किमी की दौड़ लगाई। प्रतियोगिता में एनसीएल की 13 परियोजनाओं व इकाइयों से 65 पुरुष व 33 महिला कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुरुष श्रेणी में जयंत से जगत वैश्य प्रथम, मुख्यालय से ईश्वर प्रसाद वैश्य द्वितीय, केंद्रीय कर्मशाला से महली कच्छप तृतीय स्थान पर रहे। महिला श्रेणी में अमलोरी से तृप्ति पुरी व लता गुप्ता क्रमश: प्रथम व द्वितीय और नेहरू शताब्दी चिकित्सालय से गीता धुरवे ने तृतीय स्थान हासिल किया। टीम चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में टीम निगाही विजेता और केंद्रीय कर्मशाला की टीम उपविजेता रही।
महिला वर्ग में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय की टीम प्रथम व अमलोरी द्वितीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि एनसीएल के निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा ने विजेता टीमों व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। महाप्रबंधक (निगाही) हरीश दुहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें