घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बकौली गांव में रविवार रात बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बकौली गांव निवासी महादेव (55) को रविवार रात झुलसे हालत में परिजन घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घर के पास बिजली का खंभा है जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। घर के बाहर कुछ कार्य करने के दौरान बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से बकौली निवासी महादेव की मौत हुई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।