फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ देर खिली धूप, फिर हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मौसम लगातार खुुशनुमा बना हुआ है। पिछले पांच दिनों से रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है। बादल छाए हुए हैं और पिकनिक स्पॉट गुलजार हैं। लोगों बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं। उधर बारिश से खुशहाल किसान धान की नर्सरी की रोपाई में जुटे हुए हैं। हालांकि जलजमाव से सब्जी की फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के नाते राबर्ट्सगंज के विभिन्न क्षेत्रों में जल जमाव जैसी स्थिति है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर के मंडी समिति, धर्मशाला चौराहा समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है। उधर बारिश के पानी से सब्जियों की फसल भी प्रभावित हो रही है। सब्जी किसानों का कहना है कि ज्यादा पानी लगने से सब्जियां खराब हो रही है। लौकी, कोहडी, बोड़ा, करैला की खेती प्रभावित हो रही है। अशोक मौर्या, जवाहिर, मदन केशरी का कहना है कि बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान होगा जबकि धान की नर्सरी लगाने के लिए यह पानी काफी फायदेमंद होगा। घोरावल: लगातार हो रही बारिश से घोरावल खुटहा बाईपास तिराहे पर करीब 100 मीटर दूरी तक एक से डेढ़ फीट पानी भरने से वाहनों एवं राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें