फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली मिठाइयों की समय सीमा बताने में हो रही कोताही

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रंगों के त्योहार होली पर खोवे की डिमांड बढ़ जाती है। साथ ही मिठाइयों की भी मांग होती है। ऐसे में दुकानदार कई दिन पुरानी मिठाई बेचने लगते हैं। कई बार इसी मिठाई को खाकर लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति न आने पाए इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खुली मिठाइयों के लिए नियम बना दिया। नियम के तहत हर मिठाई की एक्सपायरी डेट दुकानदार को अंकित करनी होगी। इसका पालन बड़े दुकानदार तो कर रहे हैं लेकिन छोटे दुकानदार अब भी कोताही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में करीब दो दर्जन छोटी-बड़ी मिठाई की दुकान है। इनमें से 50 फीसदी दुकानदारों ने मिठाई की एक्सपायरी डेट अंकित की है। बाकी कुछ को तो इसकी जानकारी भी नहीं है। राबर्ट्सगंज के एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले जब नियम बना था तो सभी लोग पालन कर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ पहले जैसा हो गया है। अब गिने चुने दुकानदार ही मिठाइयों की एक्सपायरी डेट लिख रहे हैं। जब कोई जांच के बारे में पता चलता है तो पुन: दुकानदारों की सक्रियता बढ़ जाती है और एक्सपायरी डेट आदि लिखकर व्यवस्था मुकम्मल कर लेते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें