फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड में बालू लदे 13 ट्रकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। पुलिस, खनन व परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात दुद्धी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर बालू लदे 13 ट्रकों को पकड़ा। सभी का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ प्रवर्तन पीएस राय, खनिज निरीक्षक बीपी सिंह, खनिज मोहर्रिर लक्ष्मीनारायण के साथ हाथीनाला, म्योरपुर और पिपरी की पुलिस टीम ने बालू का ओवरलोड परिवहन कर रहे ट्रकों की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने हाथीनाला थाना क्षेत्र में प्रपत्र पर अंकित मात्रा से अधिक मात्रा में बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रकों का चालान किया। वहीं पिपरी थाना क्षेत्र में बिना अंतरराज्जीय परिवहन पास के वाहनों का परिवहन करते पाया, जिसका चालान कर दिया गया। वहीं म्योरपुर थाना क्षेत्र में परिवहन प्रपत्र पर अंकित मात्रा से अधिक बालू परिवहन कर रहे 10 वाहनों का चालान कर दिया गया। इसमें एक वाहन बिना परमिट ही बालू का परिवहन करता पाया गया। सभी वाहनों को संबंधित थानों के अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि अधूरे प्रपत्रों व बगैर प्रपत्र खनिजों के परिवहन कर रहे वाहनों की धरपकड़, औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। शुक्रवार की रात्रि संयुक्त टीम के अभियान से ट्रक चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। कुछ ट्रक चालक हाइवे छोड़कर कहीं पेट्रोल पंप तो कहीं संपर्क मार्गों में वाहन लेकर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें