फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर-घर अक्षत देकर करेंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा के अधिकारी मनोरंजन केंद्र एक में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के लिए गृह संपर्क अभियान चलाने को लेकर विहिप की बैठक हुई। यह अभियान एक से पंद्रह जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के मनोज ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य रूप से नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को सफल बनाने के लिए हर जाति हर पंथ के राम भक्तों को साथ लेकर यह अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत राम भक्त घर-घर जाकर पूजित अक्षत, श्रीराम जन्म भूमि का चित्र व आमंत्रण पत्र वितरित करेंगे। श्रीराम मंदिर को लेकर यह अंतिम अभियान होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे नगर के दस बस्तियों में धर्म जागरण प्रमुख, प्रचार प्रमुख, व्यवस्था प्रमुख, बस्ती प्रमुख एवं सह बस्ती प्रमुख बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके पहले बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विभाग बौद्धिक प्रमुख सुरेंद्र बरनवाल ने श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन की पृष्ठभूमि को विस्तृत रुप से बताया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन बड़े पर्दे पर प्रसारण, सभी मंदिरों में भजन कीर्तन करने, भव्य भंडारा करने, घरों पर भगवा ध्वज लगाने, मंदिरों को सजाने, हनुमान चालीसा, सुंदर कांड एवं रामरक्षा स्त्रोत आदि का सामूहिक पाठ करने को प्रेरित किया।
बैठक में प्रमुख रुप से जिला प्रचारक मनीष, जिला संचालक प्रमोद, जिला कार्यवाह रवींद्र, नगर संचालक विमल, नगर कार्यवाह मृदुल, नगर प्रचार प्रमुख भोला नाथ, मनोज, गणेश, पुनीत, बंशधारी, राजन, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें