फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर पूर्व विधायक के अवैध कब्जे की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रूबी प्रसाद की ओर से जंगल की रखात भूमि पर किए गए कब्जे की जांच रिपोर्ट एक बार फिर बाहर निकल आई है। डीएम अभिषेक सिंह ने एडीएम आशुतोष दुबे से दुद्धी के पूर्व एसडीएम डॉ. विश्राम यादव की ओर से दी गई जांच रिपोर्ट पर अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। इससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

17 मार्च 2016 को दुद्वी के एसडीएम डॉ. विश्राम यादव ने दुद्धी के तत्कालीन विधायक रूबी प्रसाद के खिलाफ डीएम को जांच रिपोर्ट भेजी थी। जांच रिपोर्ट में कहा था कि दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद द्वारा तुर्रा पिपरी में जंगल रखात की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग के आवास पर अवैध रूप से कब्जा कर ताला बंद किया गया है। शिकायत की नायब तहसीलदार से जांच कराई गई। नायब तहसीलदार की आख्या में अवैध कब्जे की पुष्टि की गई थी।
इस जांच आख्या के आधार पर एसडीएम ने डीएम को अपनी रिपोर्ट भेजते हुए कहा था कि विधायक ने अवैध कब्जा कर सरकारी संपत्ति का दुर्विनियोजन किया है। इस मामले में सिंचाई व विद्युत विभाग के जिम्मेदारों की मिलीभगत भी प्रतीत होती है। हालांकि विधायक के खिलाफ रिपोर्ट देने के बाद एसडीएम का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया और रिपोर्ट दब गई। अब फिर से एसडीएम की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई या नहीं इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ के आवास पर कब्जे की भी थी रिपोर्ट
सोनभद्र। दुद्धी के पूर्व एसडीएम डॉ. विश्राम यादव ने डीएम को भेजे गए रिपोर्ट में लिखा है कि पुलिस उपाधीक्षक पिपरी का पुराना आवास विधायक दुद्धी निर्वाचित होने के कुछ ही समय बाद अवैध रूप से कब्जा कर उसमें निवासरत हैं। काफी दिनों तक आवास न होने के कारण पुलिस उपाधीक्षक को मुर्धवा में किराए पर लेकर अवस्थान करना पड़ा। इससे राजकीय कार्य तथा जन समस्याओं के निस्तारण में काफी परेशानी हुई।
पूर्व एसडीएम डॉ. विश्राम यादव द्वारा विधायक के खिलाफ दिए गए रिपोर्ट के आधार पर अब तक जो कार्रवाई की गई है उस संबंध में एडीएम और दुद्वी एसडीएम से आख्या मांगी गई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें