फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता संचालित विद्यालयों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी अंतर्गत बगैर मान्यता संचालित स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यालयों पर सख्ती के लिए टीम गठित की गई है। जो क्षेत्र में बिना मान्यता के स्कूल चलाने वालों की गोपनीय ढंग से जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

बताया कि दुद्धी क्षेत्र में संचालित बिना मान्यता के स्कूलों को नोटिस भेज दी गई है। अगर नोटिस के बाद भी किसी स्कूल का संचालन होता है तो जुर्माने सहित विधिक कार्रवाई की जाएगी। बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को अटैच करने वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालकों को भी हिदायत दी गई है कि बगैर मान्यता प्राप्त स्कूल चलाने वालों को सहूलियत न दें। अन्यथा मान्यता रद करने की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शासन के निर्देश केेे क्रम में अवैध रूप से संचालित होने वाले स्कूलों की जांच कराई जा रही और नोटिस भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें