फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भोजन की गुणवत्ता सुधारने का जेलर को दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह ने रविवार को डीएम बीएन सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र यादव और सीजेएम आलोक यादव के साथ जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किया। इस दौरान पाकशाला में बंदियों के लिए सुबह का भोजन तैयार किया जा रहा था। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए जेलर को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

बंदियों की बीमारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों के स्वास्थ्य का जायजा सीएमओ ने लिया। इस दौरान कारागार की बैरकों की सफाई, पेयजल व्यवस्था दिन एवं रात्रि शौचालय, स्नान व्यवस्था आदि का जायजा लिया। जिला जज ने जेलर को निर्देशित किया कि बंदियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बंदियों से जानकारी ली कि वकील की व्यवस्था है या नहीं। जिन बंदियों के पास वकील की व्यवस्था न होने की बात संज्ञान में आई, उनके लिए विधिक सेवा के माध्यम से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कारागार में कार्य के बदले मिलने वाले पारिश्रमिक के बारे में जानकारी ली। बैरकों में जाकर रहन-सहन, बिस्तर, इन्डोर गेम व आउट डोर गेम के साथ विचार परिवर्तन के लिए संचालित किए जा रहे कार्यक्रम आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। बंदियों से सीधा संवाद कर जेल में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के एक्सईएन शैलेश ठाकुर, जेलर जेपी दूबे, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें