फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंडेन गैस टैंकर से शराब की तस्करी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने तस्करी की जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्करी के लिए इंडेन गैस टैंकर का उपयोग कर रहे थे। बरामद शराब की कीमत 50 लाख और टैंकर की कीमत 60 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेस वार्ता में एएसपी ऑपरेशन टीएन त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की देर रात सूचना पर जांच चल रही थी। सुकृत से हिंदुआरी मार्ग पर राजस्थान नंबर का इंडेन गैस टैंकर आता दिखा। इससे लाल रंग की 898 पेटियों में 10776 शीशी कुल 80006.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब व टैंकर की कुल अनुमानित कीमत 110 लाख है। इसके साथ एक तस्कर जगमाल सिंह निवासी सालूजी का तला, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में चालक ने इंडेन गैस से संबंधित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से जारी टैक्स इनवाइस उपलब्ध कराया, जो कामर्शियल इंडेन गैस से संबंधित था। इसका इनवाइस वैल्यू 1048122.14 रुपये था। यह जालंधर टर्मिनल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन टर्मिनल ऑफिस जालंधर, अमृतसर बाई पास, पिंड जालंधर(पंजाब) से झांसी गैस सर्विस 331, सदर बाजार, झांसी कैंट उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए जारी किया गया है।
टैंकर पर गैस परिवहन के लिए प्रपत्र बनाए गए हैं। जबकि उसमें शराब का परिवहन किया जा रहा था। चालक को वाहन स्वामी राजेश, निवासी राय काॅलोनी राजस्थान और जालंधर से टैंकर उपलब्ध कराने वाले अज्ञात व्यक्ति ने बताया था कि शराब को रांची, झारखंड के एक व्यक्ति के पास पहुंचाना है। उसका मोबाइल नंबर दिया था। चालक व रांची झारखंड वाले व्यक्ति के बीच कोड भाषा में व्हाट्सएप चैट से बातचीत की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें