फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे छठ पूजा के घाटों की विशेष निगरानी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों का कानपुर से कनेक्शन मिलने के बाद जिले में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने थानाध्यक्षों को प्रमुख बाजारों, मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सतर्कता बरतने और छठ घाटों पर 24 घंटे में विशेष निगरानी का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि इस स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जिले से सटे चंदौली के नौगढ़ जंगल में लाल सलाम के पोस्टर चस्पा मिले थे जिससे पुलिस सतर्क हुई थी। नक्सल और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूर्व में जिन स्थानों पर नक्सलियों का मूवमेंट रहा है, वहां पैनी नजर रखने का कहा गया है। सतर्कता चल ही रही थी कि बीते दिनों दिल्ली में आतंकी अब्दुल और अशरफ की गिरफ्तारी के बाद इनका कनेक्शन कानपुर से होने की बात सामने आई है। इसको गंभीरता को देखते हुए सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को डाला छठ पर्व के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले स्थानों व प्रमुख बाजारों की सीसीटीवी से निगरानी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी ने छठ पूजा घाटों पर तैनात पुलिस कर्मियों को संदिग्ध लोगों पर नजर रखने तथा तलाशी लेने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल अंजनी कुमार राय ने राबर्ट्सगंज के अकड़हवा पोखरा, मेहुड़ी नहर समेत अन्य स्थानों पर बने छठ पूजा घाटों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। रात में भी घाटों पर पुलिसकर्मी डटे रहे।
-
वर्जन
छठ पूजा के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, कचहरी, मंदिरों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच करने को कहां गया है। पूजा घाटों पर सादे पोशाक में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूजा में व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें