फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबस्टेशन स्थापित करने की कवायद से खुशी

Fri, 24 Jul 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के गैर परियोजना क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर क्षेत्र के गजराज नगर में बीस एमवीए का उपकेंद्र स्थापित करने की कवायद जिला प्रशासन के प्रयास से शुरू कर दिया गया। उपकेंद्र की स्थापना की सूचना से पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

बताते चले गैर परियोजना वाले क्षेत्र में उपकेंद्र के अभाव में बिजली की आपूर्ति ठीक तरह से नहीं हो पा रही थी। इस पर सपा जिला महासचिव विजय यादव ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। इसक्रम में शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिकारी उपकेंद्र स्थापित होने वाले स्थान की तलाश में गजराजनगर पहुंचे थे। स्थान की तलाश में गजराजनगर पहुंचने वालों में एसडीओ इं. एके सिंह, जेपी सीमेंट कंपनी के सुधीर मिश्रा, इं. महेष यादव, इं. अंबुज प्रजापति तथा क्षेत्रीय लेखपाल राजेश मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की दोपहर गजराज नगर स्थित कांशीराम आवास के पास एक बीघा राज्य सरकार की जमीन का निरीक्षण किया।
बताते चले इस उपकेंद्र के स्थापित होने से  नगर क्षेत्र के चोपन रोड, गैस गोदाम रोड, चूड़ीगली, सुमन नगर, गजराज नगर, मिल्लत नगर, कृष्णा नगर सहित बिल्ली गांव, खैरटिया गांव, शारदा मंदिर, डिग्री कालेज रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें