फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसंतान मकान मालिक को बेचने के लिए किया था मासूम का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। तीन वर्षीय मासूम के अपहरण के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। अपने मकान मालिक को बेचने के लिए मौसेरी बहन ने मासूम का अपहरण किया था। पुलिस ने मौसेरी बहन के साथ साजिश में शामिल मकान मालिक दंपती को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महज सात घंटे के अंदर मासूम की बरामदगी और घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम के कार्यों की खूब चर्चा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बरकरा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी सरिता अपनी पुत्री सपना उर्फ परी (3) के साथ मायके करमा थाना क्षेत्र के कसया खुर्द गांव आई थी। यहां उसकी बहन की जेठानी की बेटी रिंकी उर्फ बब्बू भी पहुंची थी। रविवार की सुबह वह सपना को टॉफी दिलाने का कहकर अपने साथ ले गई। घंटों बाद भी नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। रिंकी के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसे दबोच लिया। रिंकी पत्नी विकास निवासी जमुनीनार थाना अघौरा जनपद भभुआ बिहार ने पूछताछ में बताया कि वह वाराणसी के सिगरा स्थित निरालानगर शिवपुरवा में किराए के मकान में रहती है। मकान मालिक विनोद पासवान और पत्नी नेहा निसंतान हैं। उन्हें संतान की जरूरत थी। उन्हीं को बेचने के लिए उसने सपना का अपहरण किया था। पुलिस ने रिंकी के अलावा विनोद और उसकी पत्नी नेहा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। घटना का महज सात घंटे के अंदर खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, एसआई रूपेश कुमार सिंह, कांस्टेबल फिरोजुद्दीन, राकेश कुमार यादव, महिला आरक्षी प्रगति त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें