फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के बाहर खेलते समय लापता हुआ मासूम, पानी से भरे गड्ढे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई ग्राम पंचायत के अकड़ी पुरवा में रविवार की रात पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हो गई। खेलते समय वह गड्ढे में गिर गया था। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अकड़ी पुरवा निवासी ओमप्रकाश का पुत्र गोलू (5) रविवार की देर शाम घर से करीब 400 मीटर दूर खेल रहा था।
उसे बाहर खेलता छोड़कर परिजन घरेलू काम निपटाने में लग गए। इस बीच बच्चा पास के पानी से भरे गड्ढे की ओर गया। पैर फिसलने से वह गड्ढे में चला गया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य बच्चे को मौके पर न पाकर उसकी खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन

काफी देर तक वह बच्चे को तलाशते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला। देर रात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश की, मगर पता नहीं चला। इस बीच सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने ओमप्रकाश के घर के पास स्थित पानी भरे गड्ढे में बच्चे की लाश दिखी।
बेटे का नाम पुकारते हुए मां रो-रोते बेहोश हो जा रही थी। पिता ओमप्रकाश भी बदहवास थे। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि बालक घर से खेलते हुए चला गया होगा। शाम को खोजबीन की गई।
सुबह गोताखोर को बुलाने की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही बच्चे का शव मिल गया। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मोरम निकालने के लिए ग्रामीणों ने बनाया था गड्ढा
जिस गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हुई, उसे ग्रामीणों ने ही बनाया था। गांव के आसपास के लोग उस गड्ढे से मोरम निकालते थे। नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से अवैध खनन कार्य के कारण गड्ढा काफी गहरा हो गया था। उसमें बारिश का पानी भर गया था। इसी गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में इसे लेकर काफी नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें