फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दंपती के बीच मारपीट में घायल मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव में मंगलवार की रात घायल एक डेढ़ माह की बच्ची की मौत हो गई। करीब 17 दिन पहले माता-पिता के झगड़े में मासूम को चोट लगी थी। तब से वह बीमार चल रही थी।
विज्ञापन

मासूम की मां अपने मायके वालों के साथ बुधवार की सुबह दुद्धी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
मृतका की मां सोनी ने बताया कि उसकी शादी मई 2020 में खेवंधा खरार चोपन में हुई थी। उसका पति के साथ कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। पिछले माह 23 अगस्त को किसी बात को लेकर दोनों में मारपीट होने लगी।
इस दौरान उसकी पुत्री रोशनी के सिर में चोट लग गई। जिससे वह बुरी तरह से से जख्मी हो गई। आरोप है कि उसकी पिटाई करते हुए बच्ची के साथ उसे मायके नगवां दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

तब से उसकी मासूम बच्ची बीमार थी। उसके पिता राजेंद्र निवासी नगवां ने बेटी सोनी व नातिन रोशनी को लेकर सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराकर इलाज कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने घायल बच्ची का राबर्ट्सगंज के निजी हॉस्पिटल में चार दिन तक उपचार कराया। जिसके बाद चिकित्सक ने घर जाने की सलाह दे दी। पिता राजेंद्र ने दोनों को मायके में ही नगवां गांव लेकर चले आए।
मंगलवार की रात करीब तीन बजे बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि पति के पिटाई के दौरान बच्ची को गंभीर चोंट लग गई थी, जिससे की मासूम की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला चोपन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें