फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थार और क्रेटा में लखनऊ से ला रहे थे 1.204 किलो हेरोइन, छह तस्कर गिरफ्तार; ढाई करोड़ से अधिक है कीमत

Mon, 17 Aug 2026 09:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने थार और क्रेटा से 1.204 किलो हेरोइन ले जा रहे छह तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी हेरोइन लखनऊ से लेकर आ रहे थे। बरामद मादक पदार्थ की कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोपन बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास दो वाहनों में सवार छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.204 किलो हेरोइन, छह मोबाइल फोन और 1550 रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 2.40 करोड़ रुपये है। इसे लखनऊ से लाया जा रहा था। तस्करी में इस्तेमाल थार और क्रेटा की कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


सोमवार को चोपन प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी नागेश सिंह और डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने रॉबर्ट्सगंज की ओर से दो वाहनों में हेरोइन लेकर तस्करों के आने की सूचना दी। 

पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद वाराणसी नंबर की क्रेटा और गौतमबुद्धनगर के नंबर वाली थार संख्या आती दिखाई दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान थार से 696 ग्राम और क्रेटा से 508 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों वाहनों से कुल 1.204 किलो हेरोइन, छह मोबाइल फोन और 1550 रुपये बरामद हुए। वाहनों के वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान डाला निवासी आयुष जायसवाल, धर्मवीर, सुधीर कुमार उर्फ छोटू, सूरज उर्फ अभिषेक, जितेंद्र कुमार और अनपरा के पूर्वी परासी निवासी दीपक साहू के रूप में हुई। उनके विरुद्ध थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

अनपरा और ओबरा में होनी थी सप्लाई
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में रुपये लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदते थे और सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवाते थे। बरामद हेरोइन की अनपरा और ओबरा क्षेत्र में फुटकर बिक्री की योजना थी। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और नेटवर्क की जांच कर रही है।

पहले से दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार सुधीर कुमार उर्फ छोटू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के चार, सूरज उर्फ अभिषेक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन और जितेंद्र कुमार के खिलाफ चोरी, मारपीट व अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज हैं। धर्मवीर के खिलाफ बभनी थाने में बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें