फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल प्रधान प्रत्याशी को नहीं मिला इलाज, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घुवास गांव में शनिवार रात पिकअप से गिरकर घायल ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी की रविवार की दोपहर वाराणसी में इलाज नहीं मिल पाने से मौत हो गई। उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया किंतु कहीं उन्हें भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन

परसौना गांव निवासी कांता कोल (55) प्रधान के पद का चुनाव लड़ रहे थे। शनिवार को वे घोरावल ब्लॉक मुख्यालय खरुआंव पर पिकअप गाड़ी से अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन किया। समर्थकों के साथ पिकअप गाड़ी से वे वापस लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे कांता कोल घुवास कॉलोनी गांव में किसी काम से उतर गए। काम पूरा करने के बाद वह लौट कर आए और पिकअप पर पीछे लटक गए। गाड़ी चलने के कुछ देर बाद ही उनका संतुलन बिगड़ गया और अचानक हाथ छूटने से वह पिकअप से नीचे गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उभ्भा पुलिस एंबुलेंस से उन्हें घोरावल सीएचसी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक वाराणसी में उपचार के लिए कांता कोल को लेकर गांव वाले भटकते रहे लेकिन किसी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। रविवार को दोपहर के समय उनकी मौत हो गई। जब यह खबर रविवार दोपहर परसौना पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। रविवार शाम 5 बजे कांता कोल का शव परसौना गांव पहुंचा। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि मृतक कांता कोल के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पंचायतनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें