फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में बादल छाने से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शनिवार की रात में तेज हवा और बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए इंतजार कर रहे और खलिहान में रखे गेंहू को लेकर किसान हलकान रहे। बूंदाबांदी से गेहूं न भीगे इसके लिए लोग गेहूं ढकने में जुटे रहे। जिन किसानों का अभी फसल नहीं कटा है, वे भी परेशान है।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई व मड़ाई करने के लिए किसान जी-जान से जुटे हुए हैं। कोरोना कॉल में मजदूर न मिलने से किसान हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई करा रहे हैं। मेहनत की कमाई अनाज को घर में रखने को अन्नदाता लगे हैं। तल्ख सूर्य की किरणों की परवाह किए बिना ही किसान ट्रैक्टर थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कर रहे हैं। सुबह-शाम किसान गेहूं की कटाई कर रहे हैं व शाम को बोझ बांधकर थ्रेसरिंग का काम चल रहा है। शनिवार की रात में आसमान में उमड़ घुमड़ कर रहे मेघ और बूंदाबांदी होते देखकर किसान चिंतित हो गए। क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान गेहूं ढकने के लिए जुट गए। खेत, खलिहान में पड़े गेहूं को समेटने में भी किसान जुटे रहे। बाहर पड़े सामानों को हटाने लगे। रात में करीब 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी से फसल को नुकसान नहीं है। तेज बारिश होने से नुकसान हो सकता था। खेत में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई, मड़ाई कराने के लिए किसान रविवार को भी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें