डाला। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में शुक्रवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से एक ही परिवार के पांच सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर घायलों को धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। शनिवार को घायल उमाशंकर पासवान उर्फ भोला पासवान ने बताया कि वह अपने छोटे पुत्र मन्नू के साथ पेट्रोल पंप से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में वन विभाग आवास के पास वन दरोगा उन्हें रोक कर गाली देने लगा। विरोध करने पर वह विवाद करने पर उतारू हो गए। इसी बीच अचानक कुछ लोग लाठी, डंडा, राड लेकर उनके और बेटे के ऊपर हमला कर दिए। लोगों की चीख पुकार सुनकर बीच बचाव करने के लिए उनका बेटा विरेंद्र कुमार, जितेंद्र व धीरेंद्र मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जब एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए। उमाशंकर का कहना है कि पुलिस को हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी गई है। आरोप है कि मारपीट करने में दो वनकर्मी भी शामिल थे। चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।