फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
सुकृत स्थित देव महेश कालेज ऑफ टेक्नोलाजी में यातायात जागरुकता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र द? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। एंटी करप्शन कमेटी आफ इंडिया की ओर से सोमवार को देवा महेश पालीटेक्निक कॉलेज सुकृत में यातायात जागरूकता एवं मिशन शक्ति के तहत नारी, बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान पर संगोष्ठी हुई। इस दौरान रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बच्चों को सुरक्षित यातायात के साथ-साथ नारी एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के बारे में बताया। कहा कि अपनी सुरक्षा के साथ-साथ नारी एवं बालिकाओं की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में शामिल डीएवी के एनसीसी कैडेट ने लोगों को बेटे एवं बेटियों में भेदभाव न करने एवं बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। देवा महेश कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सुकृत के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। अंत में पुलिस अधीक्षक ने इन बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राजकुमार त्रिपाठी ने भी यातायात एवं मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लवलेश शुक्ला ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समापन की घोषणा संस्थान प्रमुख मनीष कुमार ने किया। संचालन बृजेश कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें