जिले के नोडल अधिकारी, श्रमायुक्त मोहम्मद मुस्तफा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होेंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही के अधीक्षक से जन स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मुहैया करायी जाने वाली जन स्वास्थ्य सुविधाओं, कोविड-19 ऐक्ट का पालन, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
आशाओं के माध्यम से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में जन जागरूकता घर-घर जाकर संभावित कोविड-19 के संक्रमण के लोगों को पहचान करने और उनको आवश्यक दवाएं मुहैया कराने के बारे में जाना। यहां डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि शासनादेशानुसार ओपीडी बंद चल रही है और सेवाएं 24 घंटे क्रियाशील है। अस्पताल में आने वाले मरीजों का का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए जरूरत के मुताबिक दवाएं मुहैया करायी जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सलिल श्रीवास्ताव, एसडीएम सदर डॉ. कृपा शंकर पांडेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद रहें।