फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगा संक्रमण, सोनभद्र में मिले 138 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे थे। कभी 85 तो कभी 63 मरीज मिले। बुधवार को भी 61 मरीज ही मिले थे लेकिन बृहस्पतिवार को पुन: यह आंकड़ा बढ़ गया। जिले के विभिन्न ब्लाकों के कुल 138 नए संक्रमित मिले हैं। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने में कोताही बरती जा रही है। हालांकि मरने वालों की संख्या शून्य रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मियों की ओर से लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन पर गौर करें तो सोमवार को कोरोना के 85 मरीज, मंगलवार को 63, बुधवार को 61 मरीज मिले थे लेकिन बृहस्पतिवार को पिछले 24 घंटे के दौरान 138 मिले। इनमें सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज है। डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के कोरोना संक्रमितों के घरों के आसपास बैरिकेडिंग कराने में जुट गए थे। बारिश होने के कारण देर शाम तक मरीजों के घरों आसपास बैरिकेटिंग नहीं हो सकी थी। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने कहा कि टीमें मरीजों से संपर्क कर उन्हें दवाएं मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें