फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दो सड़क हादसों में मासूम और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के चितरंगी थाना क्षेत्र में दो जगहों पर हुए हादसों में एक तीन साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

पहली घटना क्षेत्र के बड़कुड़ गांव के पास हुई। कुडैनिया गांव निवासी गणेश गुप्ता कार से बड़कुड़ पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रहे थे कि पोड़ी मोड़ के आगे बड़कुड़ तालाब के पास कार का दाहिना अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इससेे कार में सवार सोनम गुप्ता (तीन वर्ष) पुत्री दिनेश गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आ गई। उपचार के दौरान सोनम दम तोड़ दी। दूसरी घटना बृहस्पतिवार को बर्दी गांव में हुई। बताया जा रहा है कि टीपर के धक्के से बर्दी निवासी रानी कोल (25) पत्नी सिपाही लाल कोल की मौत हो गई। रानी घर से शाम को किराना की दुकान में सामग्री लेने जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार टीपर ने धक्का मार दिया। धक्का मारते हुए टीपर खांई में गिर गई। इसके साथ रानी भी खाईं में गिर गई। चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक डीएन ने बताया कि खाई में गिरी टीपर व महिला के शव को निकलवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें