फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: बग्घी पर सवार दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, दोस्त की शादी में आए सेना के हवलदार की मौत

Thu, 23 Jun 2022 09:58 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

बग्घी पर सवार दूल्हे ने ही पिस्टल से हर्ष फायरिंग की और गोली लगने से उसके दोस्त की मौत हो गई। मृतक बाबूलाल यादव(39) सेना में हवलदार थे। जिस पिस्टल से गोली चली वो हवलदार की ही थी। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 
विज्ञापन
1 of 8
बग्घी पर सवार दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया।
हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग में कई लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन उसके बाद भी फायरिंग का सिलसिला जारी है। एक ऐसा ही मामला यूपी के सोनभद्र जिले में सामने आया है जहां बग्घी पर सवार दूल्हे ने ही पिस्टल से हर्ष फायरिंग की और गोली लगने से उसके दोस्त की मौत हो गई। मृतक बाबूलाल यादव (39) सेना में हवलदार थे। जिस पिस्टल से गोली चली वो हवलदार की ही थी। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर मोहल्ला स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार रात घटी।

घटना से पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में बाबूलाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, पिता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाबूलाल ही पूरे परिवार का सहारा थे। घटना के वक्त उनके पिता भी पास में मौजूद थे। उनकी आंखों के सामने जवान बेटे को गोली लगी और कुछ पलों में ही उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 8
सेना में हवलदार बाबूलाल यादव (39) - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी बाबूलाल यादव (39) सेना में हवलदार थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार की रात वह ब्रह्मनगर स्थित एक मैरिज हाल में नगर के मेन चौक निवासी अपने दोस्त मनीष मद्धेशिया की शादी में भाग लेने गए थे। रात करीब सवा 11 बजे बरात मैरिज हॉल पर पहुंची। द्वारपूजा के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे।  
विज्ञापन

3 of 8
हर्ष फायरिंग
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि द्वाराचार के समय बग्घी के बगल में खड़े बाबूलाल की कमर में लगी लाइसेंसी पिस्टल को दूल्हे ने निकाली और हवा में फायरिंग कर रहा है, लेकिन उससे गोली नहीं चली। जैसे ही दूल्हे ने पिस्टल नीचे की, ट्रिगर दब गया और गोली सीधे बाबूलाल के माथे पर लग गई और वो  लहूलुहान होकर गिर पड़े। जिससे बरात में अफरातफरी मच गई। 

4 of 8
अस्पताल परिसर में शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
आननफानन घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही फोर्स के साथ एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घराती और बराती पक्ष के कई लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

5 of 8
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में जवान को गोली लगते ही भगदड़ मच गई। अधिकांश घराती और बराती फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स ने मौके पर पहुंच कर फायरिंग करने वाले दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया।  
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस हिरासत में आरोपी दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाबूलाल के पिता दयाराम यादव की तहरीर पर आरोपी दूल्हे मनीष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना के बाद शादी समारोह के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दूल्हे के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी फायरिंग करते दिख रहा है। उसकी भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 8
सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में बाबूलाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  घटना के वक्त उनके पिता भी पास में मौजूद थे। उनकी आंखों के सामने जवान बेटे को गोली लगी और कुछ पलों में ही उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बूढ़े पिता और पत्नी, बच्चों की चीत्कार ने हर किसी को झकझोर दिया है। 
विज्ञापन

8 of 8
सोनभद्र एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
सेना में हवलदार बाबूलाल यादव की तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। वह परिवार के साथ ब्रह्मनगर में किराए का कमरा लेकर रहते थे। बीते 11 मई को दो माह के अवकाश पर वह घर आए थे। पिता दयाराम ने बताया कि मंगलवार को वह भी बेटे के आवास ब्रह्मनगर पहुंचे थे। बाबूलाल दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई संतोष घर पर खेती करता है। बाबूलाल को नौ वर्ष की बेटी साक्षी, सात साल का बेटा सक्षम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें