माथे पर गोली लगते ही बाबूलाल लहूलुहान होकर गिर पड़े। बरात में अफरा-तफरी मच गई। आननफानन घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही फोर्स के साथ एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घराती और बराती पक्ष के कई लोगों से पूछताछ की।
कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाबूलाल के पिता दयाराम यादव की तहरीर पर आरोपी दूल्हे मनीष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना के बाद शादी समारोह के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दूल्हे के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी फायरिंग करते दिख रहा है। उसकी भी तलाश की जा रही है। हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद इसकी अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।