फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिण्डाल्को रेणुकूट में उर्जां संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रविवार को हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में उर्जा संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। यह सप्ताह 14 से 20 दिसंबर के बीच मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं जैसे स्लोगन, क्विज एवं पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के शुभारंभ के मौके पर हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मुखिया एन. नागेश ने ऊर्जा संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक किया गया। उन्होंने ऊर्जा का महत्व बताते हुए इसके सदुपयोग एवं संरक्षण की विधियां भी बताईं। ऊर्जा उपभोग के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को भी समझाया। विभिन्न प्लांट्स हेड जे.पी नायक, बी.जे एलेक्जेंडर के अलावा सौरभ श्रीनेत समेत इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग के संजीव गुप्ता व उनकी टीम ने कोविड.19 महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें