फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में 31 कोरोना मरीज हुए ठीक तो आठ नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 4725 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 31 मरीज इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 4468 हो गई है। रविवार को आठ और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर एक्टिव मामले 187 हो गए हैं। इसकी पुुष्टि प्रभारी सीएमओ डा. सलिल कुमार ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। रविवार को 1534 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा रविवार को 1623 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 8 पाजिटिव और 1615 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 213344 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 211925 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4725 पाजिटिव और 207200 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 70 की मौत हो चुकी है। इसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 47 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें