सोनभद्र। घोरावल के एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने रविवार को छह ग्राम पंचायतों में चल रहे शौचालय निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। मुंगेहरी ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण धीमी प्रगति होने पर उन्होंने प्रधान से नाराजगी जताई और निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कोलकाड़ी गांव में सामुदायिक शौचालय के निर्माण की जांच की। बताया कि यहां शौचालय का कार्य पूर्ण होने वाला है और पंचायत भवन का कार्य भी छत तक हो गया है। बरवां ग्राम पंचायत में पेंटिंग का कार्य चल रहा है। यहां विद्यालय में सफाई कराने का निर्देश दिया गया। मुंगेहरी ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है। इस पर प्रधान को निर्देशित किया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाएं। एडीओ पंचायत ने बताया कि रघुनाथपुर, महुअरिया गांव में भी सामुदायिक शौचालय का कार्य धीमी गति से हो रहा है। दोनों जगहों पर कार्य तेज कराने का निर्देश दिया गया है। कहा कि यदि जल्द निर्माण पूर्ण नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।