फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गोला फेंक में सोनभद्र प्रथम तो मिर्जापुर दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को माध्यमिक स्कूलों की मंडलीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के तीनों जनपद सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर के प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य रामसकल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं क्रीड़ा ध्वज फहराते हुए किया। उद्घाटन प्रतियोगिता गोला प्रक्षेप के साथ प्रारंभ हुई। इसमें बालक-बालिका दोनों प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें सोनभद्र जनपद प्रथम, मिर्जापुर द्वितीय और भदोही जनपद तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. ब्रजेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य प्रकाश सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला, प्रबंध संचालक ऋषिकेश पाठक, डाॅ. गोपाल सिंह, पूर्व एमएलसी प्रमोद मिश्रा, चेतनारायण सिंह उपस्थित रहे। संचालन राकेश शुक्ल प्रवक्ता एवं स्वागत आभार क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार राव ने किया। उद्घाटन अवसर पर भावना शुक्ला, डाॅ.बी सिंह, रामजी चतुर्वेदी, डाॅ. आरती सिंह, दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव सिंह, सुशील चौबे, उमाकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें