फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से रखा बालू सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के खन्ता टोले में रिहन्द जलाशय के तटवर्ती इलाके से हो रहे बालू के अवैध खनन को लेकर तहसील प्रशासन ने शनिवार को छापे की कार्रवाई कर जांच की। नायब तहसीलदार की अगुवाई में हुई छापे की कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में अवैध तरीके से रखी बालू मिली। इसे सीज कर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में रख दिया गया।
विज्ञापन

म्योरपुर विकास खंड के पडरी ग्राम पंचायत के खंता टोला में हो रहे बालू के अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्या के अगुवाई में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में बालू बरामद की गई है।खंता टोले में छापे की कार्रवाई में मौके से 55 सौ घन फीट बालू बरामद की गई है। बरामद बालू को सीज कर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में रखा गया है। नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिहन्द जलाशय से बालू का खनन पाया गया है। कहा खन्ता टोले में कई जगहों पर डम्प लगभग 55 सौ घन फीट बालू को सीज कर दिया गया है। सीज बालू को ग्राम प्रधान पति को सुपुर्दगी में दिया गया है।उन्होंने कहा कि सीज किए गए बालू की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। संयुक्त टीम में कानूनगो मोहम्मद आरिफ, उपनिरीक्षक मिट्ठू राजभर, लेखपाल सुरेंद्रनाथ पाठक,लेखपाल राघवेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें