फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा वन रेंज में बालू व मिट्टी का अवैध कटान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेणुकूट वन प्रभाग के अनपरा वन रेंज क्षेत्र के औड़ी कौवानाला स्थित वन विभाग की नर्सरी के समीप वन भूमि व एनसीएल की सरकारी भूमि पर माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू व मिट्टी का कटान कर ईंट भट्टों पर बेची जा रही है। वन रेंज क्षेत्र के कौवानाला क्षेत्र में वन भूमि पर खनन माफिया द्वारा हरे पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाते हुए बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कर प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर से स्थानीय ईंट भट्ठा पर व प्राकृतिक नालों से बालू का खनन कर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायरों तथा आसपास के क्षेत्र में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

औड़ी निवासी बृजेश दुबे, शशि पांडेय, मनोज कुमार, राम मिलन, प्रदीप कुमार आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रतिदिन ढुलाई की जा रही है। अवैध मिट्टी खनन में लिप्त कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से खनन कर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। गहरी खुदाई से बारिश होने पर कई वृक्ष जमीदोज भी हो गए हैं। प्राकृतिक नाले में ओबी से बहकर आने वाली बालू को भी बड़े पैमाने पर ढुलाई किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व शिकायत पर कुछ दिनों के लिये खनन रुका था परंतु समय के साथ एक पखवाड़े से बड़े पैमाने पर खनन जारी है। इस संबंध में रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ एमपी सिंह का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें