फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से बचना है तो डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल प्रोग्राम फॉर नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) के अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में जनजागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें कैंसर के खतरे से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि बदलती जीवनशैली, खानपान और वातावरण में बदलाव के कारण कैंसर के मामलों में तेजी आ रही है। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों, केमिकल युक्त कास्मेटिक, पेंट्स और स्प्रे जैसे उत्पाद कैंसर के कारक हो सकते हैं।
कैंसर के लक्षणों में अचानक वजन घटना, लगातार खांसी, थकान और त्वचा में बदलाव शामिल है। सीएमओ ने लोगों से नियमित जांच कराने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और कैंसर पीड़ितों का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति सिंह ने महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। डेंटल सर्जन डॉ. अमृत राय ने मुख कैंसर के लक्षणों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि मुख में गांठ, सफेद या लाल धब्बे, खुरदरे धब्बे, और चबाने या निगलने में दिक्कत जैसी समस्याएं मुख कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों के दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर स्क्रीनिंग कराने की सलाह दी गई।
एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. आरजी यादव, डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. दिनेश सिंह, राहुल कुमार कन्नौजिया, सौरभ कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
72 मजदूरों की हुई स्क्रीनिंग
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एनटीपीसी विंध्याचल ने कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें संविदा श्रमिकों और महिला क्लब की सदस्यों को लाभान्वित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रतिभा महेंद्र ने महिलाओं के लिए गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के बारे में जानकारी दी। दंत चिकित्सक डॉ. मंजू रावत ने सभी प्रतिभागियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले मौखिक कैंसर के बारे में बताया। शिविर में 72 मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल के मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ.बीसी चतुर्वेदी, डॉ.आरपी सिंह, डॉ. ब्रिजेश जैन, डॉ. दीपक डे, डॉ.वर्तिका कुलश्रेष्ठ, डॉ.प्रतिश राज, डॉ.तन्मय पटेल, सुरजन, मुस्कान अरोड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें