चुकर्क पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार को व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान व्यापारियों ने फुटपाथ और ठेला व्यवसायियों को स्थायी स्थान मुहैया कराने और जिन दुकानदारों के सामने नालियों पर बनी सीढ़ियों के नीचे आसानी से साफ-सफाई हो जाती है उन्हें न तोड़ने की भी मांग की।
अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया इस पर व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने व्यापारियों से अतिक्रमण न करने की अपील की। व्यापारियों ने कहा कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को गलियों में भेज कर मान लिया गया कि उन्हें जगह दे दिया गया है। व्यापार मंडल ने मांग किया कि नगरपालिका के साथ मिलकर फुटपाथ पर रहने वाले व्यवसायियों को एक स्थायी जगह दिया जाए जिससे वह अपने भरण-पोषण की व्यवस्था कर सकें। नगर में बढ़ रही चोरियों पर भी रोक लगाने की मांग की। साइबर क्राइम के इंचार्ज सरोजना सिंह ने व्यापारियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचने के बारे में जानकारी दी। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंदन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर महामंत्री चंदन केसरी, जिला उपाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, मोहनलाल केसरी, राधेश्याम बंका, रामेश्वर दास समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।