फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीमार पड़ने पर 8 किमी की दूरी तय करने पर मिलता है वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक के बेलहत्थी गांव के कई टोलों में आज भी बिजली, पानी, स्वास्थ्य, नेटवर्क, शिक्षा, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। वहां न तो बिजली पहुंच पाई और न ही सड़क और पेयजल की सुविधा है। बीमार पड़ने पर 8 किमी की दूरी तय करने पर वाहन की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

बेलहत्थी गांव के बड़वान, रजनी, धौकीनाला, खुटहा टोला समेत कई अन्य टोलों में अभी तक बिजली के खंभे नहीं पहुंच पाए हैं। कुछ टोलों में जाने की सड़क तो बन गई है मगर आवागमन का साधन न चलने से उन्हें कई किमी पैदल ही चलकर रेणुकूट तक आना पड़ता है।
गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर मरीज को ग्रामीण 8-9 किमी की दूरी तय कर मुख्य मार्ग पर पहुंचाते हैं। उसके बाद ही उन्हें साधन मिलता है। ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस बुलाने पर आती तो है लेकिन तब तक काफी देर हो जाती है।
विज्ञापन

बड़वान और खुटहा टोला में जाने के लिए तो रास्ता भी नहीं है। यहां ग्रामीणों को पगडंडी के सहारे ही जाना पड़ता है। रजनी टोला में लगभग 2 वर्ष पूर्व कक्षा 5 तक का विद्यालय खुल गया है लेकिन यहां भी शिक्षक का आना जाना अपनी मर्जी से ही होता है।
विद्यालय मैं शौचालय अधूरा पड़ा है और उसके गड्ढे भी खुले हुए हैं जिसमें बच्चे गिरकर घायल भी हो सकते हैं। रजनी, बड़वान, खूटहा टोले में लगभग 100 घरों की आबादी रहती है मगर यहां मात्र दो हैंडपंप ही हैं।
जिसके कारण ग्रामीणों को टोले में स्थित प्राकृतिक तालाब के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। इन टोलों में मोबाइल का नेटवर्क भी नहीं है। यहां के लोग पहाड़ों पर जाकर ही बाहरी दुनिया से संपर्क कर पाते हैं। इस बाबत म्योरपुर ब्लाॅक के बीडीओ का कहना है कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं के लिए कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। सभी मानकों पर गांव को संतृप्त करने का पूरा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें