नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज टीईटी के तहत चयनित शिक्षकों ने शुक्रवार को बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीएसए समेत कुछ कर्मचारियों के विरुद्ध नारेबाजी भी की। इसके बाद बगैर नियुक्ति पत्र लिए शिक्षक वापस लौट गए।
वक्ताओं ने कहा कि टीईटी के तहत चयनित तीसरे बैच के 53 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया था। इसके बावजूद नहीं दिया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब नियुक्त पत्र नहीं दिया गया तो शिक्षक कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। मनोज, सुनीता, रानी, आकांक्षा, रंजना, प्रिया, प्रतिमा, सूर्यदेव, ममता मौजूद रहीं।