फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्र के इंतजार में किसी की छात्रवृत्ति छूटी तो किसी की पेंशन अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अफसरों के लगने से अन्य सामान्य कामकाज प्रभावित है। विभिन्न कार्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी अटक गए हैं। तहसील से जारी होने वाले आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदकों को अपना प्रमाण पत्र पाने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई आवेदन लंबित होने के कारण लगातार लोगों की भीड़ अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जुट रही है। इस पर सीएससी संचालक भी कोई जवाब देने से कतरा रहे हैं। लंबित आवेदनों पर विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई न होने से किसी की पेंशन अटकी है तो कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। विभाग की ओर से 10-15 दिन में प्रमाण पत्र मिलने का दावा होने के बाद भी आवेदन महीने भर तक लंबित रह रहे हैं।
केस एक: पहले 10-12 दिन, अब लग रहे 25 दिन
सीएससी संचालक उपेंद्र कुमार गुप्ता बताते हैं कि हमारे यहां कई ग्राहकों के आवेदन ऐसे हैं जिन्होंने पेंशन स्कीम का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र का आवेदन किया था। आवेदन को लगभग 20 से 25 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक एक-दो प्रमाण पत्र ही बन पाया है। अधिक समय लगने के कारण रोजाना अपने आवेदन की स्थिति जानने वाले ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। पहले 10 से 12 दिन के भीतर प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाते थे। वहीं अब लंबे समय के इंतजार के बाद भी ग्राहकों से कहासुनी हो रही है।
विज्ञापन

केस दो: बन सका प्रमाण पत्र
शारदा कुमारी बताती हैं कि मैंने जनवरी की पहली तारीख को ही अपना आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सीएससी केंद्र पर आवेदन किया था। आवेदन करने के काफी दिन बाद तक कोई प्रक्रिया आगे न बढ़ने से स्कालरशिप फार्म न भर पाने का भी डर था। लेकिन समय से प्रमाण पत्र न मिलने के कारण इस बार हम स्कालरशिप से वंचित रह गए। इसके बाद भी एक माह बीतने पर बस जाति प्रमाण पत्र ही मिल सका। अन्य के लिए अब भी प्रतीक्षा जारी है। लेखपाल से भी कई बार बात करने पर उन्होंने हर बार आवेदन न पहुंचने का हवाला दिया।
केस तीन, आय प्रमाण पत्र के लिए लगा रहे चक्कर
सोना सिंह यादव बताते हैं कि पिता के वृद्धा पेंशन का फार्म भरवाने के लिए आय प्रमाण पत्र का आवेदन कराया था। आवेदन कराने के बाद अब एक माह से अधिक समय बीत गया। अब तक प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया। केंद्र पर बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। केंद्र संचालक का कहना है कि संबंधित अधिकारी के पास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पहुंच गए हैं। वहां से ही जारी होने में देर लग रही है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी होगा। अब और कितना इंतजार करना होगा, यह बताने वाला भी कोई नहीं है।
जाति-आय, निवास प्रमाण पत्र के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। चुनाव के बाद भी सभी तहसीलों से यह प्रमाण पत्र नियमित जारी हो रहे हैं। जहां कहीं दिक्कत है तो इस बारे में जानकारी लेकर समाधान कराया जाएगा। - राकेश सिंह, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें