फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ई-केवाईसी नहीं कराई खाद्यान्न भी नहीं मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी राशनकार्ड धारकों को 31 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया को पूरी नहीं करने वालों का खाद्यान्न रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे समय रहते अपने नजदीकी उचित दर विक्रेता से इसे पूरा करा लें। तय तिथि तक ई-केवाईसी न कराने वालों को अगले माह से खाद्यान्न नहीं मिल पाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन से आए आदेशों के मुताबिक राशनकार्ड धारकों की पात्रता श्रेणी (शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को छोड़कर) का ई-केवाईसी जरूरी है, ताकि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में बने नए राशनकार्ड और जिन कार्डधारकों ने परिवार के नए सदस्य (यूनिट) जोड़े हैं, उनका भी ई-केवाईसी कराना आवश्यक है।
विज्ञापन

ई-केवाईसी कराए बिना नए सदस्य के हिस्से का खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। पूर्ति विभाग ने सभी पूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, वहीं उचित दर विक्रेताओं को भी अपने कार्डधारकों को इसकी जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें