फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नहीं मिला बजट, चार महीने से पाइप लाइन बिछाने का काम लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज पुनर्गठन पेयजल योजना से वंचित इलाकों में पाइप लाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम चार महीने से ठप है। बजट नहीं मिलने के कारण कार्यदाई संस्था ने काम रोक दिया है। वहीं, परियोजना की समय सीमा बढ़ने से नगर के लोगों में आक्रोश है। गर्मी तक यह पूरा किया जाना था, मगर अभी अधूरा है। इससे करीब 25 हजार की आबादी पानी की सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

धंधरौल बांध पर रॉबर्ट्सगंज पुनर्गठन पेयजल योजना बनी है। इस योजना के तहत धंधरौल बांध से पानी लेकर नगर पालिका परिषद सोनभद्र में सप्लाई की जाती है। इस पेयजल योजना से सीमा विस्तार से पूर्व की नगर सीमा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति किया जाना है। पाइप लाइन बिछाते हुए करीब 10 हजार घरों को पानी कनेक्शन दिया जाना है। पानी कनेक्शन का काम पहले नहीं हो सका था।
पिछले साल वंचित इलाकों में पाइप लाइन बिछाते हुए घरों में पानी कनेक्शन किए जाने की स्वीकृति मिली थी। करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से 10 हजार घरों में पानी कनेक्शन दिया जाना है। इसके साथ ही करीब 10 किलोमीटर पाइप लाइन भी बिछाया जाना हैं। इस योजना से करीब 25 हजार आबादी को पानी उपलब्ध कराना हैं। पाइप लाइन बिछाने और घरों में कनेक्शन के लिए पहली किस्त के रूप में 65 लाख रुपये कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय को मिले थे।
विज्ञापन

इस धनराशि से नगर के बढ़ौली मोहाल में तालाब से सटे इलाके में करीब एक किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाते हुए करीब 2200 घरों में पानी कनेक्शन दिया जा चुका है। करीब चार माह से बजट नहीं मिलने से पाइप लाइन बिछाने और कनेक्शन का काम रुका हुआ है। इससे पानी कनेक्शन नहीं होने से लोगों को टोंटी से पानी नहीं मिल पा रहा है।
जल निगम के अधिकारियों की मानें तो शासन स्तर से दूसरी किस्त के रूप में 75 लाख रुपये भुगतान की स्वीकृति मिली हैं, मगर अभी भुगतान नहीं हो सका है। हालांकि जल्द ही बजट मिलने की बात कहीं जा रही हैं।
-
वर्जन:

रॉबर्ट्सगंज पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत बढ़ौली मोहाल स्थित तालाब के पास करीब एक किमी पाइप लाइन बिछाई गई है और 2200 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। बजट नहीं मिलने के कारण चार महीने से काम रुका हुआ है। - आशीष यादव, जेई, जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें