फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर में दुल्हन बनकर आऊंगी, परिवार संवार दूंगी फिर 1.60 लाख लेकर भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र में गुजरात के युवक को शादी के बहाने सोनभद्र बुलाकर ठगी करने वाले गिरोह की दूसरी सदस्य मधु पांडेय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में गिरोह के ठगी के तरीके से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि दुल्हन बनी युवती ने शादी से पहले पीड़ित, उसकी मां और भांजी से फोन पर बात कर भरोसा जीता था। उसने यहां तक कहा था कि दुल्हन बनकर घर में आऊंगी तो परिवार को संवार दूंगी। तलाकशुदा पीड़ित और उसका परिवार उसकी बातों के झांसे में आ गया। आरोप है कि शादी के लिए सोनभद्र पहुंचे युवक और उसके परिवार से खुद को नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर दो लाख रुपये की मांग की गई। 1.60 लाख रुपये देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मामले में पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। बनासकाठा (गुजरात) जिले के कोटडा चित्रासनी निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार माह पहले उसका परिचय टेंगरा मोड़, वाराणसी निवासी बताने वाली मधु पांडेय से हुआ था। मधु ने भरोसा दिया कि वह उसकी शादी अच्छी लड़की से करा देगी। इसके बदले दो लाख रुपये देने की बात कही गई। राजी होने पर उसने तीन लड़कियों की तस्वीरें भेजीं। इनमें एक लड़की पसंद आने पर उसका नाम नेहा पांडेय बताया गया। इसके बाद नेहा ने राजेश से फोन पर बातचीत शुरू कर दी। भरोसा बढ़ाने के लिए उसने राजेश की मां और भांजी से भी बात की। बातचीत में उसने भरोसा दिया कि शादी के बाद वह घर को संभाल लेगी और परिवार को संवार देगी। बात तय होने के बाद राजेश को आठ सितंबर को टेंगरा मोड़ बुलाया गया। वहां से उसे रॉबर्ट्सगंज लाकर एक बैंक्वेट में ठहराया गया। 10 सितंबर को उसे खलियारी बाजार ले जाया गया। वहां अशोक नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराई गई और उसे दुल्हन का चाचा बताया गया। एक महिला को दुल्हन की मां बताया गया। फिर वन देवी मंदिर में शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें