फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता नहीं हूं मैं, दर्शन-पूजन करने आया: राम विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों से लापता बभनी ब्लाक के जरहां से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़ का मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। इसमें रामविचार ने खुद को सुरक्षित बताते हुए कहा है कि वह लापता नहीं है बल्कि दर्शन पूजन करने आए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन घरवालों को परेशान न करे। यह भी कहा है कि उन पर किसी का दबाव नहीं है। वह अपनी मर्जी से आए हैं और जल्द लौट आएंगे। हालांकि वायरल वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रामविचार कहां हैं और उनके साथ कौन हैं। उधर, दूसरी ओर पुत्र की तहरीर के आधार पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर रामविचार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़ 25 जून को शादी समारोह में शामिल होने सिंगरौली गए थे। इसके बाद उनका पता नहीं है। काफी खोजबीन के बाद उनके बेटे ने बीजपुर थाने में पिता की गुमशुदगी की सूचना दी थी। मतदान से ठीक पहले अचानक सदस्य के लापता होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम उनकी तलाश करने में जुटी है। वहीं भाजपा इसके लिए विपक्षी पार्टी को जिम्मेदार बता रही है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बीजपुर थाने की पुलिस के अलावा एसओजी और स्वाट टीम को भी लापता सदस्य की तलाश में लगाया है। इस बीच मंगलवार को अचानक रामविचार गोंड़ का वीडियो सामने आया। उनके बैकग्राउंड में किसी दुकान के अंदर का हिस्सा दिख रहा है। वीडियो में रामविचार खुद के सुरक्षित होने की बात कह रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि वह कहां और किसके साथ दर्शन करने गए हैं। जिला पंचायत सदस्य का वीडियो वायरल होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी रामअशीष यादव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य का वीडियो सामने आई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह कहां हैं। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। ऐसे में सदस्य को सबके सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें