फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Couple Murder: सोनभद्र में दंपती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, खून से लथपथ मिले शव; मचा हड़कंप

Sat, 10 Aug 2024 12:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना शनिवार को हुई। एक घर में पति- पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव खून से लथपथ मिले। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक-राज पैलेस के पास कमरे में दंपती का खून से लथपथ शव मिला है। शनिवार को हुई इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई। दंपति की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


यह है मामला
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली से करीब 300 मीटर की दूरी पर धर्मशाला चौक के समीप एक कमरे में धर्मेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी मंजू देवी (42) निवासी ब्रह्मनगर दूसरी गली का खून से लथपथ शव मिला। दोनों का शव धर्मशाला-राज पैलेस के पास दूसरे आवास में मिला है। 

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जिस जगह पर घटना हुई, वहीं धर्मेंद्र की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब धर्मेंद्र के साले सुनील निवासी डेहरीकला रॉबर्ट्सगंज कमरे पर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। कमरे में पूरा समान फैला पड़ा था। 

कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी गायब था, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मृतक धर्मेंद्र पटेल नगर पालिका के पूर्व सभासद भी रहे हैं। मृत दंपती की पुत्री प्रतीक्षा (24) धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज सुंदरपुर वाराणसी में बीएड अंतिम वर्ष की छात्रा है। वहीं पुत्र प्रियांशु (22) आरएस बनारस लॉ कॉलेज से बीए-एलएलबी का छात्र है। मृतक धर्मेंद्र के पिता ईश्वरी प्रसाद और मुनक्का देवी दोनों परिषदीय विद्यालय के सेवानिवृत्ति शिक्षक हैं। पुत्र और वधू की मौत से माता-पिता का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें