फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भूत-प्रेत किए जाने के शक में घर पर पथराव, खलिहान में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रशासन के तमाम दावाें के बावजूद जिले में अंधविश्वास पर नियंत्रण नहीं है। बिहार बॉर्डर से लगे जिले के मांची थाने के मांची गांव में भूत-प्रेत किए जाने के शक में घर पर पथराव करने के साथ ही खलिहान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मांची थाना से कुछ दूर के रहने वाले मांची गांव के अवधलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई का लड़का बबलू (25) और उसकी मां हीरावती उसके दरवाजे पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों मां-बेटे भूत-प्रेत किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। परिवार के लोग डरकर दरवाजा बंद कर लिए।
शोरगुल सुनकर जब आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद वह खलिहान में पहुंचे और उसके पुआल में आग लगाकर भाग गए। आरोप है कि करीब आठ बीघे की फसल का पुआल जलकर नष्ट हो गया। तहरीर के आधार पर मांची पुलिस आरोपी मां-बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें